होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

रामनगर के होनहार कलाकार कर्णवीर सिंह तोमर ने बढ़ाया क्षेत्र का मान,

रामनगर के होनहार कलाकार कर्णवीर सिंह तोमर (मोलू) ने बढ़ाया क्षेत्र का मान,राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया प्रथम स्थान रामनगर के प्रतिभाशाली युवा कलाकार कर्णवीर सिंह तोमर उर्फ मोलू ने एक बार फिर ...

Published

रामनगर के होनहार कलाकार कर्णवीर सिंह तोमर (मोलू) ने बढ़ाया क्षेत्र का मान,राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया प्रथम स्थान

रामनगर के प्रतिभाशाली युवा कलाकार कर्णवीर सिंह तोमर उर्फ मोलू ने एक बार फिर अपनी कला का लोहा मनवाया है। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित चलो माँ गंगा-यमुना तीरे कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित साहित्य एवं संस्कृति प्रतियोगिता में कर्णवीर सिंह तोमर ने प्रथम स्थान (First Rank) प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने भाग लिया जहाँ कर्णवीर ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से रामनगर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
कर्णवीर की इस सफलता पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों कलाकारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कर्णवीर की यह उपलब्धि न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।