होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

Railway News:- भदौरा में उग्र हुआ रेल जनआंदोलन, मालगाड़ी रोकी, पटरियों पर लेटे हजारों लोग

Railway News:- रेलवे इंटरसिटी ट्रेन के स्थायी स्टॉपेज और शंकरपुर–भदौरा रेलवे स्टेशन को पूर्ण स्टेशन का दर्जा दिलाने की मांग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। बुधवार को भदौरा रेलवे स्टेशन परिसर ...

Published

Railway News:- रेलवे इंटरसिटी ट्रेन के स्थायी स्टॉपेज और शंकरपुर–भदौरा रेलवे स्टेशन को पूर्ण स्टेशन का दर्जा दिलाने की मांग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। बुधवार को भदौरा रेलवे स्टेशन परिसर में जेल भरो आंदोलन के अगले चरण के रूप में रेल रोको आंदोलन शुरू किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी।

समाजसेवी आनंद सिंह (ददुआ) के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन के दौरान आक्रोशित लोगों ने एक मालगाड़ी को रोक दिया। कुछ ही देर में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्ग रेलवे पटरियों पर बैठ गए, वहीं कई आंदोलनकारी पटरियों पर लेटकर विरोध दर्ज कराते नजर आए। हालांकि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, लेकिन लोगों के तेवर काफी सख्त दिखाई दिए।

Railway News:- सुबह से ही स्टेशन क्षेत्र में भारी भीड़ जुटने लगी थी। नारेबाजी के बीच आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा कि अब केवल मौखिक आश्वासन नहीं, बल्कि लिखित आदेश और ठोस कार्रवाई चाहिए। आनंद सिंह ने कहा कि वर्षों से इंटरसिटी ट्रेन के स्टॉपेज, स्टेशन मास्टर की नियमित पदस्थापना और पैसेंजर ट्रेनों की बहाली की मांग की जा रही है, लेकिन हर बार रेल प्रशासन ने जनता की आवाज को नजरअंदाज किया है।

रेल संघर्ष समिति ने बताया कि कोरोना काल में बंद की गई चार पैसेंजर ट्रेनें अब तक बहाल नहीं हो सकीं, जिससे मरीजों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को जबलपुर, रीवा सहित अन्य बड़े शहरों तक पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है। यह केवल रेल सुविधा नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़ा गंभीर मुद्दा बन चुका है।

Railway News:- आंदोलन की सूचना मिलते ही रेलवे और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया और अधिकारियों द्वारा आंदोलनकारियों से बातचीत की जा रही है। आंदोलन में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने इसे सर्वदलीय आंदोलन का रूप दे दिया है। महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने आंदोलन को और मजबूती प्रदान की है।