होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

Singrauli News:- सिंगरौली में देर रात भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कार की आमने-सामने टक्कर

Singrauli News:- सिंगरौली में देर रात भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कार की आमने-सामने टक्कर  Singrauli News:- सिंगरौली जिले के खुटार चौकी अंतर्गत नौगई क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने ...

Published

Singrauli News:- सिंगरौली में देर रात भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कार की आमने-सामने टक्कर 

Singrauli News:- सिंगरौली जिले के खुटार चौकी अंतर्गत नौगई क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां ऑटो और फोर व्हीलर कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के चारों पहिए हवा में उठ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार चालक इस हादसे में बाल-बाल बच गया।

Singrauli News:- हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बिना देर किए साहस और समझदारी दिखाते हुए कार में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों और भीड़ को सड़क से हटवाकर यातायात को दोबारा सुचारू कराया। हादसे के कारण कुछ समय तक सड़क पर जाम जैसी स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Singrauli News:- पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार या लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की तहकीकात कर रही है।