होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

Singrauli News:- सिंगरौली एनसीएल अमलोरी परियोजना में सीआईएसएफ जवान पर हमले का खुलासा

Singrauli News:- सिंगरौली एनसीएल अमलोरी परियोजना में सीआईएसएफ जवान पर हमले का खुलासा Singrauli News:-  एनसीएल की अमलोरी परियोजना खदान क्षेत्र में सीआईएसएफ के जवान पर हुए जानलेवा हमले और केबल चोरी की ...

Published

Singrauli News:- सिंगरौली एनसीएल अमलोरी परियोजना में सीआईएसएफ जवान पर हमले का खुलासा

Singrauli News:-  एनसीएल की अमलोरी परियोजना खदान क्षेत्र में सीआईएसएफ के जवान पर हुए जानलेवा हमले और केबल चोरी की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, करीब 10 दिन पहले देर रात आरोपियों ने खदान क्षेत्र में घुसकर केबल चोरी की कोशिश की थी। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवान ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल जवान को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया, बाद में बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर किया गया, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

Singrauli News:- घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस की लगातार दबिश और तकनीकी जांच के बाद दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

Singrauli News:- पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया है।