Singrauli News:- सिंगरौली पार्टी कार्यालय में आयोजित VB G RAM G कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा हुए शामिल
Singrauli News:- सीधी–सिंगरौली संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज सिंगरौली स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित VB G RAM G कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्र से आए किसानों, श्रमिकों और आम नागरिकों से सीधे संवाद किया और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि VB G RAM G जैसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत पहल हैं। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों, युवाओं और गरीब वर्ग को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और इसके लिए जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत हैं।
Singrauli News:- कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, देवसर विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुंदरलाल शाह, सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय तथा नगर परिषद बरगवां अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों और स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सवाल रखे, जिनका समाधान मंच से ही किया गया। लोगों ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना की और ऐसे कार्यक्रमों को लगातार आयोजित करने की मांग की।







