Sidhi News:- सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की पहल से कैंसर पीड़ित को पीएम राहत कोष से मिली मदद
Sidhi News:- सीधी जिले के रामपुर नैकिन तहसील अंतर्गत ग्राम कोनिया निवासी कैंसर पीड़ित श्री राजकुमार पाण्डेय को इलाज के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यह सहायता सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के सतत प्रयासों का परिणाम है।
जानकारी के अनुसार, श्री राजकुमार पाण्डेय गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उनके उपचार में आर्थिक कठिनाइयाँ आड़े आ रही थीं। मामले की जानकारी मिलने पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने त्वरित पहल करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर पीड़ित को सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। सांसद के हस्तक्षेप के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।
इस सहायता राशि से श्री पाण्डेय को कैंसर के उपचार में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त करने में बड़ी राहत मिली है। परिजनों ने भी इस सहयोग के लिए सांसद के प्रति आभार जताया है।
Sidhi News:- इस अवसर पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष जरूरतमंद और गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मदद से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल पाता है और उनका जीवन बचाने में सहायता मिलती है।






