होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

PM E-Bus Service:- मध्यप्रदेश में पीएम ई-बस सेवा का नया मॉडल, अब सुगम परिवहन कंपनियां संभालेंगी संचालन

PM E-Bus Service:- मध्यप्रदेश में पीएम ई-बस सेवा का नया मॉडल, अब सुगम परिवहन कंपनियां संभालेंगी संचालन PM E-Bus Service:- मध्यप्रदेश में पीएम ई-बस सेवा के संचालन को लेकर सरकार ने बड़ा प्रशासनिक ...

Published

PM E-Bus Service:- मध्यप्रदेश में पीएम ई-बस सेवा का नया मॉडल, अब सुगम परिवहन कंपनियां संभालेंगी संचालन

PM E-Bus Service:- मध्यप्रदेश में पीएम ई-बस सेवा के संचालन को लेकर सरकार ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। अब तक नगरीय विकास विभाग के अधीन संचालित हो रही पीएम ई-बस सेवा का जिम्मा अब मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के लिए गठित विशेष कंपनियों को सौंप दिया गया है। इस बदलाव के साथ प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक संगठित और प्रभावी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों को केंद्र सरकार से प्राप्त 972 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी अब यही नवगठित कंपनियां करेंगी। सरकार ने यह भी तय किया है कि अंतरशहरी बस सेवा के साथ-साथ नगर बस सेवाओं का प्रबंधन भी इन्हीं कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा, जिससे परिवहन व्यवस्था में एकरूपता लाई जा सके।

अगस्त 2025 में राज्य स्तरीय “मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना लिमिटेड” का पंजीयन किया गया था। इस कंपनी के अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री हैं, जबकि परिवहन मंत्री और मुख्य सचिव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य स्तरीय कंपनी के अंतर्गत सात सहायक कंपनियों का गठन किया गया है।

इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा और ग्वालियर में पहले से कार्यरत सिटी बस कंपनियों की शेयर होल्डिंग में बदलाव कर इन शहरों के लिए नई कंपनियां गठित की गई हैं। इन कंपनियों द्वारा ट्रैफिक सर्वे कर नए बस रूट तय किए जा रहे हैं और यात्रियों की जरूरत के अनुसार बसों की फ्रीक्वेंसी भी निर्धारित की जा रही है।

PM E-Bus Service:- इस नए ढांचे से प्रदेश में ई-बस सेवा को अधिक सुचारू, आधुनिक और यात्रियों के अनुकूल बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।