Singrauli News:- हिर्रवाह गांव में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा

Singrauli News:- हिर्रवाह गांव में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा

Singrauli News:- जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में वृत्त वैढ़न क्षेत्र के हिर्रवाह गांव में यह अभियान चलाया गया। विभाग को गांव में अवैध रूप से शराब संग्रहण और विक्रय की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर आबकारी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान कुल सात अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। जांच में सरोज साकेत, संजय साकेत, सीता देवी, देवीशरण शाह, कुबेर शाह, ममता शाह एवं उर्मिला देवी को अवैध शराब गतिविधियों में संलिप्त पाया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में शराब और कच्चा माल बरामद किया गया, जिसमें 24 केन बीयर, विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब के पाव, 26 पाव देसी मदिरा, 4 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब तथा करीब 10 किलो महुआ लाहन शामिल है।

Singrauli News:- बरामद सामग्री के आधार पर सभी आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) एवं (च) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आबकारी विभाग द्वारा आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री नीलिमा मार्को सहित आबकारी अमला एवं नगर सैनिकों की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Comment