होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

Union Budget – 2026 :- केंद्रीय बजट–2026 को लेकर सिंगरौली में आयोजित पत्रकार वार्ता में शामिल हुए सांसद डॉ. राजेश मिश्रा

Union Budget – 2026 :- केंद्रीय बजट–2026 को लेकर सिंगरौली में आयोजित पत्रकार वार्ता में शामिल हुए सांसद डॉ. राजेश मिश्रा Union Budget – 2026:-  सीधी–सिंगरौली लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ...

Published

Union Budget – 2026 :- केंद्रीय बजट–2026 को लेकर सिंगरौली में आयोजित पत्रकार वार्ता में शामिल हुए सांसद डॉ. राजेश मिश्रा

Union Budget – 2026:-  सीधी–सिंगरौली लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सिंगरौली में आयोजित केंद्रीय बजट–2026 पर केंद्रित पत्रकार वार्ता में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने बजट के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया।

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय बजट–2026 देश के समग्र और संतुलित विकास को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बजट में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने, किसानों के कल्याण तथा मध्यम एवं गरीब वर्ग को राहत देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है।

पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद मिश्रा ने मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का विस्तार से उत्तर देते हुए बजट से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और उनके क्षेत्रीय प्रभावों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बजट के प्रावधानों से आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा और विकास की गति को नई दिशा मिलेगी।

Union Budget – 2026:- सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्रीय बजट–2026 आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक मजबूत और प्रभावी कदम साबित होगा।