होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

Cricket news:- खराब दौर से कप्तानी पारी तक, सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत को संभाला

Cricket news:- खराब दौर से कप्तानी पारी तक, सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत को संभाला   टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही ...

Published

Cricket news:- खराब दौर से कप्तानी पारी तक, सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत को संभाला

 

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही मुकाबले में न सिर्फ अपने आलोचकों को जवाब दिया, बल्कि भारत को एक बड़े उलटफेर से भी बचा लिया। पिछले एक साल से खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार ने अमेरिका के खिलाफ दबाव भरे हालात में जिम्मेदारी भरी पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

 

अमेरिका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की हालत बेहद खराब हो गई थी। 12.4 ओवर में टीम ने महज 77 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। ऐसे समय में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने संयम और समझदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और अंत में आक्रामक रुख अपनाते हुए 49 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और चार छक्के शामिल रहे, जिसकी बदौलत भारत 20 ओवर में 161 रन तक पहुंच सका। जवाब में अमेरिकी टीम 132 रन ही बना सकी।

 

मैच के बाद सूर्यकुमार ने स्वीकार किया कि यह पारी उनके लिए भावनात्मक रूप से भी अहम थी। उन्होंने बताया कि पिछले साल खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने खुद को समय दिया, परिवार के साथ वक्त बिताया और नए सिरे से सोच के साथ मैदान पर लौटे। 77 रन पर छह विकेट गिरने के बाद उन्होंने तय कर लिया था कि एक बल्लेबाज को अंत तक टिकना होगा।

 

Cricket News:- इस पारी के लिए सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही वह भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी बन गए। पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों ने भी इस पारी को एक कप्तान की सच्ची परीक्षा बताते हुए जमकर सराहना की।