होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

Devsar News:-जियावन थाना प्रभारी बदलते ही बेखौफ हुए रेत माफिया, बिना टीपी दौड़ रहे ट्रैक्टर

सिंगरौली: जियावन थाना प्रभारी बदलते ही बेखौफ हुए रेत माफिया, बिना टीपी दौड़ रहे ट्रैक्टर   जियावन थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी के बदलते ही रेत माफिया एक बार फिर सक्रिय और बेखौफ ...

Published

सिंगरौली: जियावन थाना प्रभारी बदलते ही बेखौफ हुए रेत माफिया, बिना टीपी दौड़ रहे ट्रैक्टर

 

जियावन थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी के बदलते ही रेत माफिया एक बार फिर सक्रिय और बेखौफ नजर आने लगे हैं। दिनदहाड़े बिना टीपी (ट्रांजिट परमिट) रेत से भरे ट्रैक्टर सड़कों पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं, जिससे प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

Devsar News:- ताजा मामला चंदनिया गांव का है, जहां बिना टीपी रेत परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास किया। ग्रामीणों की सक्रियता देखकर ट्रैक्टर चालक घबरा गया और वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है और लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि पहले सख्ती के कारण अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर कुछ हद तक रोक लगी थी, लेकिन थाना प्रभारी के तबादले के बाद माफिया फिर से खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बिना टीपी रेत परिवहन न सिर्फ सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि सड़क सुरक्षा और पर्यावरण के लिए भी खतरा बन रहा है।

 

Devsar News:- स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जियावन थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाए और दोषी माफियाओं पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो, ताकि दोबारा इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।