होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 70 वर्षीय महिला की मौत

तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 70 वर्षीय महिला की मौत आटा पिसाने जा रही महिला को गांव के युवक ने मारी टक्कर, रीवा ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम सेमरिया थाना ...

Published

तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 70 वर्षीय महिला की मौत

आटा पिसाने जा रही महिला को गांव के युवक ने मारी टक्कर, रीवा ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

सेमरिया थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बम्हनी क्षेत्र के ग्राम ओबरहा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका शकुंतला रावत (पत्नी सुखलाल रावत) अपने घर से आटा पिसाने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान गांव का ही लगभग 17 वर्षीय युवक तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए आया और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय सीधी रेफर किया गया। वहां से भी स्थिति नाजुक होने पर महिला को रीवा के संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में जमोड़ी थाना क्षेत्र के पास उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस चौकी बम्हनी को दी गई।

चौकी प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।