होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

सीधी के सैकड़ों गांवों में आंधी-तूफान और बारिश से तबाही

अप्रैल के आखिरी दिन मौसम का कहर: सीधी जिले के सैकड़ों गांवों में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से हड़कंप सीधी जिले में अप्रैल के आखिरी दिन मौसम ने अचानक ऐसा रुख बदला कि ...

Published

अप्रैल के आखिरी दिन मौसम का कहर: सीधी जिले के सैकड़ों गांवों में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से हड़कंप

सीधी जिले में अप्रैल के आखिरी दिन मौसम ने अचानक ऐसा रुख बदला कि हर कोई हैरान रह गया। सुबह करीब 9 बजे तक तेज धूप और गर्मी का असर था, लेकिन कुछ ही मिनटों में आसमान में काले बादल छा गए और फिर शुरू हुआ आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का दौर।

तेज गरज-चमक के साथ आई इस बारिश ने जिले के सैकड़ों गांवों को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह अपने रोजमर्रा के कामों में लगे लोग अचानक बदले हालात से घबरा गए। देखते ही देखते सड़कों पर सन्नाटा छा गया और हर तरफ तूफान का असर दिखाई देने लगा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आंधी इतनी तेज थी कि कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए। इसके चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई और सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन भी बाधित हो गया।

इस बेमौसम बारिश का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। जिनकी फसल कटाई के लिए तैयार थी या खेतों में खड़ी थी, वह तेज हवा और बारिश से बर्बाद हो गई। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है