होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

अवैध मांस मंडी पर कलेक्टर का सख्त रुख, लालता चौक पहुंचकर दुकानदारों को लगाई फटकार कलेक्टर के अचानक निरीक्षण से अवैध मांस मंडी संचालित करने वाले व्यापारियों में हड़कंप

सीधी में अवैध मांस मंडी पर कलेक्टर का सख्त रुख, लालता चौक पहुंचकर दुकानदारों को लगाई फटकार कलेक्टर के अचानक निरीक्षण से अवैध मांस मंडी संचालित करने वाले व्यापारियों में हड़कंप विंध्य की ...

Published

सीधी में अवैध मांस मंडी पर कलेक्टर का सख्त रुख, लालता चौक पहुंचकर दुकानदारों को लगाई फटकार कलेक्टर के अचानक निरीक्षण से अवैध मांस मंडी संचालित करने वाले व्यापारियों में हड़कंप

विंध्य की आवाज सीधी/कुबेर तोमर

सीधी जिले के शहर क्षेत्र में प्रतिबंधित घोषित किए जाने के बावजूद लालता चौक में लंबे समय से संचालित हो रही अवैध मांस मंडी पर अब प्रशासन का सख्त रवैया सामने आया है। रविवार को सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा स्वयं मौके पर पहुंचे और खुले में मांस विक्रय कर रहे दुकानदारों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान नगर पालिका सीएमओ प्रिया पाठक भी मौजूद रहीं।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि लालता चौक सहित सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी हालत में मांस विक्रय नहीं होना चाहिए। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मांस विक्रेताओं की सूची तैयार कर तत्काल नोटिस जारी किए जाएं और उन्हें निर्धारित स्लॉटर हाउस में शिफ्ट कराया जाए। कलेक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


कलेक्टर के अचानक निरीक्षण से अवैध मांस मंडी संचालित करने वाले व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। अब तक खुलेआम चल रही दुकानों पर प्रशासन की सख्ती के बाद व्यापारियों के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले एसडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी कई बार मौके का निरीक्षण कर चुके थे, लेकिन उसका कोई प्रभाव दिखाई नहीं दिया। अब कलेक्टर के सीधे हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
गौरतलब है कि नगर पालिका द्वारा लगभग छह वर्ष पूर्व सूखा नाले के किनारे लाखों रुपए की लागत से स्लॉटर हाउस का निर्माण कराया गया था, ताकि शहर के बीचों-बीच संचालित मांस मंडी को वहां स्थानांतरित किया जा सके। इसके बावजूद अधिकांश मांस विक्रेता आज भी लालता चौक, अस्पताल चौक और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर खुले में मांस विक्रय कर रहे हैं। खासतौर पर लालता चौक लंबे समय से अवैध मांस मंडी के रूप में चर्चित रहा है।
प्रशासन का मानना है कि सार्वजनिक स्थानों पर खुले में मांस विक्रय होने से लोगों को असुविधा होती है तथा स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित होती है। ऐसे में अब जिला प्रशासन इस व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर निर्धारित स्लॉटर हाउस में ही मांस विक्रय सुनिश्चित कराने की तैयारी में है। कलेक्टर के सख्त तेवरों के बाद यह माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अवैध मांस मंडी के संचालन पर प्रभावी रोक लग सकती है।