होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

थाना सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मेडिकल स्टोर पर छापा, 658 नशीली ट्रामाडोल गोलियां जप्त, संचालक गिरफ्तार

थाना सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मेडिकल स्टोर पर छापा, 658 नशीली ट्रामाडोल गोलियां जप्त, संचालक गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं अनुविभागीय अधिकारी ...

Published

थाना सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मेडिकल स्टोर पर छापा, 658 नशीली ट्रामाडोल गोलियां जप्त, संचालक गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट के मार्गदर्शन में थाना सेमरिया पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित ट्रामाडोल युक्त गोलियां जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मामला विवरण:- दिनांक 06 जून 2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना सेमरिया पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ सेमरिया बाजार स्थित श्रीराम मेडिकल स्टोर पर विधिवत दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक राकेश गुप्ता पिता चिंतामणि गुप्ता, उम्र 35 वर्ष, निवासी कठार हाल सेमरिया के कब्जे से बिना वैध दस्तावेजों के रखी गई 658 नग ट्रामाडोल युक्त नशीली गोलियां बरामद की गईं।
जप्त सामग्री में विभिन्न ब्रांड की ट्रामाडोल युक्त दवाएं शामिल हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹9,724 है। पूछताछ के दौरान आरोपी उक्त नशीली दवाओं के संबंध में कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट एवं ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स रूल्स, 1945 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। मामले में नशीली दवाओं की आपूर्ति श्रृंखला एवं अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।

👮‍♂️ सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना सेमरिया पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है तथा ऐसे मामलों में कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।