होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

सीधी में दुअरा कला में मिली अज्ञात महिला की लाश, हत्या की आशंका गहराई अधजला शव मिलने से गांव में सनसनी, घटना स्थल पर पहुंचे एसपी संतोष कोरी

🔴 सीधी में सनसनी: जंगल में मिला युवती का अधजला शव, एसपी संतोष कोरी ने संभाला मोर्चा सीधी। जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुअरा कला के जंगल में एक अज्ञात युवती ...

Published

🔴 सीधी में सनसनी: जंगल में मिला युवती का अधजला शव, एसपी संतोष कोरी ने संभाला मोर्चा


सीधी। जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुअरा कला के जंगल में एक अज्ञात युवती का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव सड़क से कुछ दूरी पर झाड़ियों के बीच मिला, जिससे हत्या कर साक्ष्य मिटाने की आशंका गहरा गई है।
मृतका की उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके माथे पर बिंदी और कानों में बाली होने से पुलिस उसे किसी सामान्य परिवार की महिला मान रही है। शव की हालत देखकर यह मामला संदिग्ध और गंभीर प्रतीत हो रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही बहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी स्वयं घटनास्थल पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को मृतका की पहचान शीघ्र स्थापित करने, सभी संभावित पहलुओं से जांच करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस हत्या, दुर्घटना और अन्य संभावित कोणों से जांच कर रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के जिलों और थानों से गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान शुरू कर दिया है।
सीधी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतका की पहचान या उसके संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल बहरी थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

विंध्य की आवाज सीधी/कुबेर तोमर