होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

MP News:- मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले

MP News:- मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले MP News:-  मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर व्यापक फेरबदल करते हुए 26 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस ...

Published

Setup Default Featured Image

MP News:- मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले

MP News:-  मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर व्यापक फेरबदल करते हुए 26 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में आदेश मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा जारी किए गए हैं। खास बात यह रही कि यह तबादला सूची रविवार को अवकाश के दिन जारी की गई, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में कई वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। तबादला सूची में शिवशेखर शुक्ल, उमाकांत उमवार, शोभित जैन और जान किंग्सले जैसे अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की कमान दी गई है।

MP News:- आईएएस दिलीप यादव को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक (एमडी) नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में इंदौर में दूषित पेयजल प्रकरण के बाद उन्हें नगर निगम आयुक्त पद से हटाकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव बनाकर भोपाल स्थानांतरित किया गया था।

वहीं 2010 बैच के आईएएस अधिकारी तरुण राठी को आदिवासी विकास विभाग का आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा 2008 बैच के अधिकारी विशेष गड़पाले को ऊर्जा विभाग में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उन्हें एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी, जबलपुर एवं मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

MP News:- प्रशासनिक जानकारों के अनुसार यह फेरबदल शासन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और विभिन्न विभागों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसका असर प्रशासनिक कार्यों की गति और गुणवत्ता पर देखने को मिलेगा।