होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

जन समस्याओं पर शिवसेना का कड़ा रुख : अधिकारी नहीं सुधरे तो सामना करने को रहे तैयार– विवेक पाण्डेय

जन समस्याओं पर शिवसेना का हल्लाबोल:अधिकारी सुधर जाएं, वरना जनता के बीच होगा हिसाब जन समस्याओं पर शिवसेना का कड़ा रुख : अधिकारी नहीं सुधरे तो सामना करने को रहे तैयार– विवेक पाण्डेय  ...

Published

जन समस्याओं पर शिवसेना का हल्लाबोल:अधिकारी सुधर जाएं, वरना जनता के बीच होगा हिसाब जन समस्याओं पर शिवसेना का कड़ा रुख : अधिकारी नहीं सुधरे तो सामना करने को रहे तैयार– विवेक पाण्डेय 

सीधी | कुबेर तोमर विंध्य की आवाज सीधी

सीधी। जिले में बढ़ती जन समस्याओं, प्रशासनिक उदासीनता और अधिकारियों की कथित मनमानी के खिलाफ शिवसेना ने मोर्चा खोल दिया है। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिम्मेदार अधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान नहीं करते, तो उन्हें जनता के आक्रोश का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

शिवसेना ने रीवा संभाग के संभागीय आयुक्त के नाम एक ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपते हुए आरोप लगाया कि जिले के कई विभागों में अधिकारी न तो जनता के फोन उठा रहे हैं और न ही शिकायतों पर कार्रवाई कर रहे हैं। इतना ही नहीं, सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को भी दबाव बनाकर बंद कराने की कोशिशें की जा रही हैं।

विवेक पाण्डेय ने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा, “कलेक्टर साहब लगातार निर्देश दे रहे हैं, लेकिन कई कामचोर अधिकारी उनके आदेशों को भी गंभीरता से नहीं ले रहे। यदि अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली नहीं बदली तो शिवसेना सड़क से लेकर कार्यालयों तक बड़ा जन आंदोलन छेड़ेगी।”

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “जनता को परेशान करने वाले अधिकारी अब बच नहीं पाएंगे। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो दफ्तर से निकलते ही चौक-चौराहों पर जनता उनके जवाब मांगेगी। शिवसेना लोकतांत्रिक तरीके से धरना, प्रदर्शन और घेराव कर प्रशासन को जगाने का काम करेगी।”

शिवसेना ने स्पष्ट किया कि जनता की आवाज को दबाने या अनदेखा करने की हर कोशिश का जवाब जनशक्ति से दिया जाएगा। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि अधिकारियों की जवाबदेही तय कर लंबित समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा जिले में व्यापक जन आंदोलन की जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन की होगी।